संचार और जनसंचार
🙏🎯संचार व जनसंचार पर प्रश्नोंत्तरी:- ••🎯🙏
1- 'संचार' शब्द बना है?
अ- सन् + चार
ब- सम् + चार
स- सं + चाल
द- सभी सही है।
👍👉(ब)- सम् (उपसर्ग)+ चार (चर धातु के योग से)= "संचार" का अर्थ :- चलना /अच्छी तरह से चलना।
2- मनुष्य सामाजिक प्राणी है, वह अपने विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए सार्थक ध्वनियों का प्रयोग करता है। यह किस प्रकार का संचार कहलाता है?
अ- अन्तःवैयक्तिक संचार
ब- अन्तरवैयक्तिक संचार
स- मौखिक संचार
द- जन संचार
👍👉(स)- मौखिक संचार।
3- जब दो व्यक्तियों के मध्य विचारों का आदान-प्रदान होता है तो यह संचार का प्रकार कहलाता है?
अ- अन्तःवैयक्तिक संचार
ब- अन्तरवैयक्तिक संचार
स- समूह संचार
द- मौखिक संचार
👍👉(ब)- अन्तरवैयक्तिक संचार
🤔🤔 अन्तःवैयक्तिक संचार = जब व्यक्ति मन ही मन तर्क-वितर्क कर रहा होता है तो •••।
4- "कला के हस्ताक्षर" नामक रचना के रचयिता कौन है?
अ- अज्ञेय
ब- पदमसिंह शर्मा 'कमलेश'
स- देवेन्द्र सत्यार्थी
द- प्रभाकर माचवें
👍👉(स)- 'कला के हस्ताक्षर' [ इन्टरव्यू ] विधा के रचयिता *देवेन्द्र सत्यार्थी* है।
5- निम्नलिखित में से मासिक पत्रिका नही है?
अ- बिहार बंधु
ब- हरिश्चन्द्र मैग्जिन
स- हिन्दी प्रदीप
द- नागरी नीरद
👍👉(द)- नागरी नीरद [साप्ताहिक- 1883 ईं, कानपुर से, प्रताप नारायण मिश्र द्वारा]
🙏🙏 बिहार बंधु {मासिक- 1871 ईं, बाँकीपुर से}
🙏🙏 हरिश्चंद्र मैग्जिन(1873 ई) या हरिश्चन्द्र चंद्रिका (1874 ईं)- [मासिक , बनारस से, भारतेन्दु हरिश्चन्द्र द्वारा]
🙏🙏हिन्दी प्रदीप- [ मासिक- 1877 ईं, इलाहाबाद से, पं• बालकृष्ण भट्ट द्वारा]
6- "गद्य साहित्य की वह विधा जिसमें दो व्यक्ति आमने-सामने बैठकर साहित्यिक संदर्भों पर चर्चा करते हैं, एक प्रश्न पूछता है और दूसरा उसका जवाब देता है।"- हिन्दी साहित्य में, यह किस विधा के संदर्भ में सत्य नहीं है ?
अ- इन्टरव्यू
ब- साक्षात्कार
स- भेंटवार्ता
द- संक्षेपण
👍👉(द)- संक्षेपण
🙏🙏इन्टरव्यू = साक्षात्कार =भेंटवार्ता ।
7- "वह भाव या विचार, जिसे प्रेषित किया जा सकता है"- संचार के प्रमुख तत्त्वों में, इसका सम्बन्ध किससे है?
अ- तुष्टीकरण
ब- संदेश
स- माध्यम
द- प्राप्तकर्ता
👍👉(ब)- संदेश से:- यह स्पष्ट व सीधा होना चाहिए।
🙏🙏 तुष्टीकरण = एनकोडिंग = संचारक = स्रोत।
8- संचार प्रक्रिया के प्रथम तत्त्व (स्रोत/ संचारक) के संदर्भ में, कौनसा कथन सत्य नही है?
अ- यह संचार का आरम्भ कर्ता होता है।
ब- यह सम्प्रेषण के लिए भाषा का प्रयोग करता है।
स- संचार प्रक्रिया में एनकोडिंग का कार्य संचारक द्वारा किया जाता है।
द- यह मानसिक, भौतिक और तकनीकी 'तीन' प्रकार का हो सकता है।
👍👉(द)- यह (शौर) मानसिक, भौतिक और तकनीकी 'तीन' प्रकार का हो सकता है।
🤔🤔 *शौर* = संचार में बाधा (संदेश और माध्यम के मध्य बाधा) उपस्थित करने वाले तत्त्व *शौर* कहलाते हैं।
9- संचार के प्रमुख तत्त्व कितने माने जाते हैं?
अ- दो
ब- चार
स- आठ
द- नो
👍👉(ब)- चार
🤔१- एनकोडिंग = संचारक = स्रोत = प्रचारक।
🤔२- संदेश ।
🤔३- माध्यम।
🤔४- प्राप्तकर्ता (डिकोडिंग)।
10- एक समूह का दूसरे समूह से विचारों का आदान-प्रदान होना, वाद-विवाद होना। (जैसे- कक्षा, संसद ) आदि में, किस प्रकार का संचार होता हैं ?
अ- सांकेतिक संचार
ब- अमौखिक संचार
स- समूह संचार
द- अन्तरवैयक्तिक संचार
👍👉(स)- समूह संचार ।
🙏🙏सांकेतिक = अमौखिक संचार ।
11- जब हम व्यक्तियों के समूह के साथ प्रत्यक्ष संवाद न करने के बजाय किसी तकनीकी या यांत्रिक माध्यम के जरिए एक समाज के विशाल वर्ग के साथ संवाद स्थापित करने का प्रयास करते हैं तो इस संचार को कहते हैं:-
अ- जनसंचार
ब- समूह संचार
द- लोग समूह संचार
द- इनमें से कोई नहीं
👍👉(अ)- जनसंचार।
12- 'हाव-भाव या संकेतों के माध्यम से विचारों का आदान-प्रदान करना' , किस तरह का संचार कहलाएगा?
अ- मौखिक संचार
ब- अमौखिक संचार
स- समूह संचार
द- जन संचार
👍👉 (ब)- अमौखिक या सांकेतिक संचार।
13- संचार प्रक्रिया में, किसी भी भाव या विचार को भाषा बद्ध करने की प्रक्रिया, क्या कहलाती हैं?
अ- तुष्टीकरण
ब- संदेश
स- माध्यम
द- प्राप्तकर्ता
👍👉(अ)- तुष्टीकरण = किसी भी भाव या विचार को भाषा बद्ध करने की प्रक्रिया तुष्टीकरण/ एनकोडिंग कहलाती है।
🤔🤔 *संदेश* = संदेश से तात्पर्य उस भाव या विचार से है जिसे प्रेषित किया जा सकता है और वह स्पष्ट व सीधा होना चाहिए।
14- वह साधन जिसके द्वारा संचारक, संदेश या सूचना को प्राप्तकर्ता तक पहुँचाता है, क्या कहलाते हैं?
अ- माध्यम
ब- डिकोंडिंग
स- फीड़बैक
द- शौर
👍👉(अ)- माध्यम = वह साधन जिसके द्वारा संचारक, संदेश या सूचना को प्राप्तकर्ता तक पहुंचाता है, उसे *माध्यम या चेनल* कहलाते है।
जैसे:- पत्र, टेलिफोन, समाचार पत्र, रेडियो, टी• वी•, सिनेमा, इन्टरनेट आदि संचारक के विभिन्न माध्यम हैं।
15- संचार (जनसंचार) प्रक्रिया में *टी• वी•, पत्र, समाचार पत्र, इन्टरनेट* आदि को, संचार के प्रमुख तत्त्वों में स्थान दिया जाता है?
अ- माध्यम
ब- फीड़बैक
स- कूट चिह्न/ कोड़
द- फीड़बैक
👍👉 (अ)- माध्यम/ चेनल।
16- संचार का अंतिम तत्त्व कौन-सा माना जाता है जो सूचना एवं संदेश को ग्रहण करता है?
अ- एनकोडिंग
ब- फीड़बैक
स- प्रतिपुष्टी
द- प्राप्तकर्ता
👍🎯(द)- प्राप्तकर्ता।
१- प्राप्तकर्ता संदेश का कूट वाचन करता है उसे डिकोडिंग कहते हैं।
२- डिकोंडिंग का अर्थ = प्राप्त संदेश में निहित अर्थ को समझना।
३- संचार प्रक्रिया में *प्राप्तकर्ता* कोई व्यक्ति, संस्था, समूह या जनसमूह हो सकता है।
४- प्राप्तकर्ता को जब कोई संदेश प्राप्त होता है तो उस पर वह अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करता है जिसे Feed back/ प्रतिपुष्टी कहा जाता है।
17- प्राप्तकर्ता को जब कोई संदेश प्राप्त होता है तो उस पर वह अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करता है जिसे(उसे) क्या कहते हैं?
अ- तुष्टीकरण
ब- प्रतिपुष्टी
स- शौर
द- इनमें से कोई नहीं
👍👉 (ब)- प्रतिपुष्टी/ फीड़बैक।
१- प्राप्तकर्ता को जब कोई संदेश प्राप्त होता है तो उस पर वह अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करता है जिसे *Feed back/ प्रतिपुष्टी* कहा जाता है।
18- संचार में बाधा उत्पन्न करने वाले तत्त्व क्या कहलाते हैं?
अ- सुर
ब- शौर
स- स्रोत
द- माध्यम
👍👉(ब)- *शौर* ।[यह मानसिक, भौतिक और तकनीकी 'तीन' प्रकार के हो सकते हैं।]
19- जनसंचार के लिए •••••• की आवश्यकता होती है। रिक्त स्थान पर उचित शब्दों का चयन कीजिएगा :-
अ- औपचारिक संगठन
ब- अनौपचारिक संगठन
स- सांकेतिक संगठन
द- सार्वजानिक संगठन
👍👉 अ- औपचारिक संगठन।
🙏🙏 जनसंचार के लिए *औपचारिक संगठन* की आवश्यकता होती है।
20- वह व्यक्ति या व्यक्ति समूह जो जनसंचार माध्यमों में प्रकाशित या प्रसारित होने वाली सामग्री को नियंत्रित (कांट- छांट) निर्धारित करता है, क्या कहलाता/ कहलाते है/ हैं?
अ- संवाददाता
ब- द्वारपाल
स- प्रकाशक
द- हाॅकर
👍👉 (ब)- द्वारपाल = किसी समाचार पत्र में संपादक, सहसंपादक, उप संपादक आदि द्वारपाल का कार्य करते हैं।
🤔🤔 १- द्वारपाल ही निर्धारित करते हैं कि *क्या* छपेगा, *कितना* छपेगा और *कहाँ* छपेगा।
🤔🤔२- द्वारपाल की जिम्मेदारी है कि सार्वजनिक हित, पत्रकारिता के सिद्धांतों, मूल्यों और आचार संहिता के अनुसार सामग्री को संपादित कर, उसके प्रकाशन या प्रसारण की अनुमति दे।
21- इनकी जिम्मेदारी होती है कि सार्वजनिक हित, पत्रकारिता के सिद्धांतों, मूल्यों और आचार संहिता के अनुसार सामग्री को संपादित कर, उसके प्रकाशन या प्रसारण की अनुमति दे। यहाँ "इनकी'' शब्द के लिए सही शब्द होगा?
अ- संवाददाता
ब- द्वारपाल
स- प्रकाशक
द- हाॅकर
👍👉 (ब)- द्वारपाल या संपादक।
22- निम्नलिखित में से जनसंचार का कार्य है?
अ- सूचना देना
ब- शिक्षित करना
स- निगरानी करना
द- सभी सही है।
👍👉 (द)- सभी सही है।
१- सूचना देना
२- शिक्षित करना (देश- दुनिया के हाल से अवगत कराना)
३- निगरानी करना (सरकार व संस्थाओं पर)।
४- मनोरंजन करना।
५- एजेण्डा तय/ तैयार करना (जनमत का निर्माण करना या कार्य सूची बनाना।
23- भारत का प्रथम संवाददाता, समाचार वाचक माना जाता है?
अ- नारद मुनि को
ब- भारतेन्दु हरिश्चन्द्र को
स- बाबा साहब को
द- इनमें से किसी को भी नहीं
👍👉(अ)- नारद मुनि को ••••।
🤔🤔 जनसंचार के प्राचीनतम उदाहरण भारत के मिथकों में देखें जा सकते हैं।
24- महाभारत काल में 'संजय' ने कुरुक्षेत्र में चल रहें युद्ध का आँखों देखा हाल हस्तिनापुर में ••••••• व ••••••• को सुनाया। रिक्त स्थान पर उचित शब्दों (नामों) का चयन कीजिएगा:-
अ- धृतराष्ट्र व कुंती को
ब- यशोदा व नंदबाबा को
स- धृतराष्ट्र व भीष्म पितामह को
द- धृतराष्ट्र व गांधारी को
👍👉 (द)- धृतराष्ट्र व गांधारी को।
25- भारत में अखबारी पत्रकारिता की शुरुआत सन् ••••• में ••••• के ••••• समाचार पत्र से हुई थी जो ••••••• से प्रकाशित हुआ। रिक्त स्थान पर उचित शब्दों का चयन कीजिएगा :-
अ- 1780, जेम्स ऑगस्ट हिकी, बंगाल गजट, कलकत्ता से।
ब- 1826, प॓• जुगलकिशोर शुक्ल, उदण्त मार्तण्ड, कलकत्ता से।
स- 1854, बाबू श्यामसुदंर सेन, समाचार सुधावर्षण, कलकत्ता से।
द- 1854, राजा शिवप्रसाद सिंह 'सितारेहिन्द', बनारस अखबार, बनारस से।
👍👉 उत्तर:- (अ)
विशेष बिन्दु:-
१- 1780, जेम्स ऑगस्ट हिकी, बंगाल गजट, कलकत्ता से *अंग्रेजी भाषा* में ( *भारत का प्रथम समाचार पत्र* )।
२- 30 मई,1826, प॓• जुगलकिशोर शुक्ल, उदण्त मार्तण्ड, कलकत्ता से ( *हिन्दी का प्रथम समाचार पत्र जो साप्ताहिक पत्र था* )।
३- 1854, बाबू श्यामसुदंर सेन, समाचार सुधावर्षण, कलकत्ता से ( *हिन्दी का प्रथम दैनिक समाचार पत्र* )।
४- 1854, राजा शिवप्रसाद सिंह 'सितारेहिन्द', बनारस अखबार, बनारस से ( *हिन्दी भाषी क्षेत्र से प्रकाशित होने वाला हिन्दी का प्रथम समाचार पत्र* ) ।
26- कब आकाशवाणी व दूरदर्शन को केन्द्र सरकार के नियंत्रण से मुक्त कर स्वायत्तशासी निगम 'प्रसार भारती' को सौंप दिया गया?
अ- 1997 ईं•
ब- 1927 ईं•
स- 1936 ईं•
द- 15 सितम्बर, 1959
👍👉(अ)- 1997 ईं•
🤔🤔 १- 1936 में BBC ने अपनी टेलीविजन सेवा आरम्भ की।
🤔🤔२- भारत में टेलीविजन की शुरुआत UNESCO के एक शैक्षिक परियोजना के तहत 15 सितम्बर, 1959 को हुई।
27- FM रेडियो को किस प्रकार के कार्यक्रम प्रसारित करने की अनुमति है?
अ- समाचार
ब- समसामयिक कार्यक्रम
स- मनोरंजन कार्यक्रम
द- सभी प्रकार के कार्यक्रम
👍👉(स)- FM रेडियो को *मनोरंजन कार्यक्रम* प्रसारित करने की अनुमति हैं किन्तु *समाचार एवं समसामयिक कार्यक्रम की नहीं*।
28- रेडियो को अद्भुत शक्ति किसने कहा है?
अ- पं• जवाहर लाल नेहरू ने
ब- महात्मा गाँधी ने
स- सुभाषचंद्र बोस ने
द- सुभद्रा कुमारी चौहान ने
👍👉(ब)- महात्मा गाँधी ने।
29- FM का अर्थ होता है?
अ- फेसबुक मोबाइल
ब- फैमिली मोशन
स- फ्रिक्वेंसी माॅड्युलेशन
द- पर्शनल माध्यम
👍👉 (स)- 1993 ईं में *FM* रेडियो ( *फ्रिक्वेंसी माॅड्युलेशन* ) की शुरुआत हुई तथा रेडियो के क्षेत्र में नीजि कम्पनियों का प्रवेश हुआ।
30- प्रारंभिक रेडियो स्टेशन, कब अमेरिका के तीन शहर पिट्सबर्ग, शिकागो व न्यूयॉर्क में (क्रमशः) स्थापित किए गए ?
अ- 1895 ईं
ब- 1920 ईं
स- 1921 ईं
द- 1936 ईं
👍👉(ब)- 1920 ईं में ।
🤔🤔१-1921 ई• में मुम्बई में "टाइम्स ऑफ इंडिया" ने *डाक- तार विभाग* से एक *संगीत कार्यक्रम* प्रसारित किया।
🤔🤔२-👉नवम्बर, 1922 में *ब्रिटिश ब्राॅड़कास्टिंग काॅपरेशन (BBC)* ने नियमित रेडियो की शुरुआत की।
🤔🤔३- भारत में 1936 में विधिवत् *ऑल इंडिया रेडियो* की स्थापना की।
🤔🤔४- आजादी के समय भारत में कुल 9 रेडियो स्टेशन थे। आज आकाशवाणी देश की 24 भाषाओं और 146 बोलियों में कार्यक्रम प्रस्तुत करती हैं।
31- रेडियो के आविष्कारक कौन माने जाते है?
अ- मार्कोपोलो
ब- जी• मार्कोनी
स- थामस अल्वा एडिसन
द- गुटेनबर्ग
👍👉(ब)- जी• मार्कोनी (इटली से) ने 1895 ईं• में रेडियो का आविष्कार किया।
१- रेडियो *ध्वनि माध्यम* है।
🤔🤔 २- सिनेमा के आविष्कार का श्रेय *थामस अल्वा एडिसन* को दिया जाता है।
🤔🤔 ३- छापेखाने का आविष्कार *जर्मनी के गुटेनबर्ग* ने किया।
32- निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द "प्रिंट मीडिया" के समानार्थी शब्द नही है?
अ- समाचार पत्र
ब- पत्रिकाएं
स- मुद्रित सामग्री
द- रेडियो
👍👉 (द)- रेडियो।
33- इनकी जिम्मेदारी होती है कि सार्वजनिक हित, पत्रकारिता के सिद्धांतों, मूल्यों और आचार संहिता के अनुसार सामग्री को संपादित कर, उसके प्रकाशन या प्रसारण की अनुमति दे। यहाँ "इनकी'' शब्द के लिए सही शब्द होगा?
अ- संवाददाता
ब- द्वारपाल
स- प्रकाशक
द- हाॅकर
👍👉 (ब)- द्वारपाल या संपादक।
34- भारत में अखबारी पत्रकारिता की शुरुआत सन् ••••• में ••••• के ••••• समाचार पत्र से हुई थी जो ••••••• से प्रकाशित हुआ। रिक्त स्थान पर उचित शब्दों का चयन कीजिएगा :-
अ- 1780, जेम्स ऑगस्ट हिकी, बंगाल गजट, कलकत्ता से।
ब- 1826, प॓• जुगलकिशोर शुक्ल, उदण्त मार्तण्ड, कलकत्ता से।
स- 1854, बाबू श्यामसुदंर सेन, समाचार सुधावर्षण, कलकत्ता से।
द- 1854, राजा शिवप्रसाद सिंह 'सितारेहिन्द', बनारस अखबार, बनारस से।
👍👉 उत्तर:- (अ)
विशेष बिन्दु:-
१- 1780, जेम्स ऑगस्ट हिकी, बंगाल गजट, कलकत्ता से *अंग्रेजी भाषा* में (भारत का प्रथम समाचार पत्र)।
२- 30 मई,1826, प॓• जुगलकिशोर शुक्ल, उदण्त मार्तण्ड, कलकत्ता से ( *हिन्दी का प्रथम समाचार पत्र जो साप्ताहिक पत्र था* )।
३- 1854, बाबू श्यामसुदंर सेन, समाचार सुधावर्षण, कलकत्ता से ( *हिन्दी का प्रथम दैनिक समाचार पत्र*)।
४- 1854, राजा शिवप्रसाद सिंह 'सितारेहिन्द', बनारस अखबार, बनारस से ( *हिन्दी भाषी क्षेत्र से प्रकाशित होने वाला हिन्दी का प्रथम समाचार पत्र*) ।
35- विश्व में टी• वी• सेवा का प्रथम प्रसारण 1927 में हुआ••••••• ?
अ- न्यूयार्क- वाशिंगटन के मध्य
ब- गुटेनबर्ग, इटली के मध्य
स- पेशावर- पाक के साथ
द- दिल्ली- भारत में
👍👉(अ)- विश्व में टीवी सेवा का प्रथम प्रसारण 1927में न्यूयार्क- वाशिंगटन के मध्य आरम्भ हुआ।
36- भारत में विधिवत् रूप से टेलीविजन सेवा का आरम्भ हुआ?
अ- 15 सितम्बर, 1959 से
ब- 15 अगस्त, 1959 से
स- 26 जनवरी, 1950 से
द- 14 सितम्बर 1949 से
👍👉 (ब)- 15 अगस्त, 1959 से (भारत में विधिवत् रूप से टेलीविजन सेवा का आरम्भ हुआ)।
🤔🤔१~ भारत में टेलीविजन की शुरुआत UNESCO के एक शैक्षिक परियोजना के तहत *15 SEP•, 1959* को हुई।
🤔🤔 २~ इससे *दिल्ली के आस-पास के गाँव में *दो टी•वी•* सेटों पर लगभग *200 लोगों* ने देखा।
37- कब टेलीविजन को आकाशवाणी से अलग कर दूरदर्शन नाम दिया गया?
अ- 15 सितम्बर, 1959 को
ब- 15 अगस्त, 1947 को
स- 26 जनवरी, 1960 को
द- 1 अप्रैल 1976 को
👍👉 (द)- 1 अप्रैल, 1976 को (टेलीविजन को आकाशवाणी से पृथक कर *दूरदर्शन* नाम दिया गया।)
🤔🤔१- 1975 तक *दिल्ली, मुम्बई, श्रीनगर, अमृतसर, कलकत्ता, मद्रास* और *लखनऊ* में टीवी सेन्टर खुलें।
🤔🤔२- 1976 तक टेलीविजन आकाशवाणी का हिस्सा थी।
38- सन् 1980 में श्रीमती इंदिरा गाँधी ने किनकी अध्यक्षता में दूरदर्शन के कार्यक्रमों की गुणवत्ता में सुधार हेतु एक समिति का गठन किया?
अ- इंद्रकुमार गुजराल की
ब- सी• पी• नंदलाल की
स- प्रो• पी• सी• जोशी की
द- राजीव रंजन की
👍👉(स)- प्रो• पी• सी• जोशी की अध्यक्षता में।
39- निम्नलिखित में से दूरदर्शन के उद्देश्यों शामिल हैं?
अ- सामाजिक परिवर्तन
ब- राष्ट्रीय एकता
स- वैज्ञानिक चेतना का विकास
द- सभी सही है।
👍👉(द)- सभी सही है।
🤔🤔 *प्रो• पी• सी• जोशी समिति* ने दूरदर्शन के निम्नांकित उद्देश्य बताए:-
१- सामाजिक परिवर्तन
२- राष्ट्रीय चेतना
३- वैज्ञानिक चेतना का विकास
४- परिवार कल्याण को प्रोत्साहन
५- कृषि विकास
६- पर्यावरण संरक्षण
७- सामाजिक विकास
८- खेल- सांस्कृतिक का विकास
९- सांस्कृतिक धरोहर को प्रोत्साहन
40- 1984 ईं• में दूरदर्शन की ••••••••••• मनाई गयी :-
अ- स्वर्ण जयंती
ब- रजत जयंती
स- पद्म जयंती
द- कांस्य पदक जयंती
👍👉(ब)- रजत जयंती (1984 ईं में , दूरदर्शन की)।
🤔🤔१- 1933 ईं में G TV और STAR TV के बीच अनुबंध हुआ तथा G NEWS और STAR NEWS नाम के दो टीवी चेनल शुरू हुए।
🤔🤔 सन् 2000 में आज तक का प्रसारण आरम्भ हुआ।
🤔🤔 वर्तमान में 1000 से अधिक टीवी चेनल प्रसारित हो रहे हैं।
41- सिनेमा के आविष्कार का श्रेय किनको दिया जाता है ?
अ- मिनेसिस्काॅप को
ब- थामस अल्वा एडिसन को
स- दादा साहब फाल्के को
द- अर्देशिर इरानी को
👍👉(ब)- थामस अल्वा एडिसन को।
🤔🤔१- 1883 में मिनेसिस्काॅप के आविष्कार से सिनेमा अस्तित्व में आया।
42- विश्व की पहली (प्रथमं) कौनसी मानीं जाती है?
अ- राजा हरिश्चन्द्र
ब- आलम- आरा
स- पथिर पांचाली
द- द अराइवल ऑफ ट्रेन
👍👉 (द)- द अराइवल ऑफ ट्रेन- 1894 *(फ्रांस)* में बनी, विश्व की प्रथम फिल्म थी।
🤔🤔१- भारत की पहली *मूक फिल्म* बनाने का श्रेय *दादा साहब फाल्के* (निर्देशक) को है। इन्होंने सन् *1913* में मूक फिल्म *"राजा हरिश्चंद्र"* बनाई।
🤔🤔२- भारत की पहली बोलती फिल्म *आलम-आरा* का निर्माण 1931 ईं में *अर्द्रेशिर इरानी* के निर्देशन में बनी (हुआ)।
🤔🤔३- कला सिनेमा का प्रवर्तन 50 के दशक में *सत्यजीत रे* ने *पथिर पांचाली* कर किया।
43- भारत की पहली बोलती फिल्म कौनसी मानीं जाती है?
अ- हरिश्चन्द्र
ब- आलम-आरा
स- पथिर पांचाली
द- अर्द्धसत्य
👍👉(ब)- आलम-आरा, सन् 1931 में, भारत की पहली बोलती फिल्म बनी जिसके निर्देशक- अर्द्रेशिर इरानी थे।
🤔🤔 १- भारत की पहली मूक फिल्म *"राजा हरिश्चन्द्र"* (1913 में) के निर्देशक- *दादा साहब फाल्के* थे।
44- भारत की पहली मूक फिल्म बनाने का श्रेय (निर्देशक) दादा साहब फाल्के को है, इन्होंने कब मूक फिल्म "राजा हरिश्चन्द्र" बनाई थी?
अ- 1883 ईं में
ब- 1894 ईं में
स- 1913 ईं में
द- 1931 ईं में
👍👉(स)-1913 ईं• में।
🤔🤔१- वर्तमान में हिन्दी सिनेमा को दो भागों में बांटा जा सकता है:-
(क)- व्यावसायिक सिनेमा:-
(ख)- कला सिनेमा:-
45- समाचार क्या है?
अ- वे घटनाएँ, तथ्य, मुद्दें या समस्याऐं, जिन्हें जानने में अधिक से अधिक लोगों की रूचि होतीं हैं।
ब- प्रेरित व उत्तेजित कर देने वाली सूचना।
स- समय पर दी जाने वाली सूचना या किसी घटना की रिपोर्ट।
द- समाचार जल्दी में लिखा गया इतिहास है।
👍👉उत्तर:- अ,ब, स, द (सभी सही है)
🤔🤔१- किसी ऐसी ताजी घटना की रिपोर्ट जिसे जानने में अधिक से अधिक लोगों की रूचि हो तथा जिसका प्रभाव अधिक से अधिक लोगों पर पड़ रहा हो, समाचार कहलाती हैं।
🤔🤔पत्रकारिता क्या है?
😂😂 उत्तर:- पत्रकारिता का सम्बन्ध सूचना को संकलित और सम्पादित कर पाठकों तक पहुँचाने से है।
46- पत्रकारिता का सम्बन्ध सूचनाओं के ••••••, ••••• व ••••• से है:-
अ- संचार, संकलन व संग्रह
ब- जिज्ञासा, संग्रह व संचार
स- संकलन, संपादन व प्रकाशन
द- संचार, संस्कृति, संगम
👍👉(स)- पत्रकारिता का सम्बन्ध सूचनाओं के (१)संकलन , (२)- संपादन व (३)- प्रकाशन से है।
🤔🤔क- किसी भी घटना को समाचार बनने के लिए उसमें *नवीनता, जनरूची, निकटता,प्रभाव* जैसे तत्त्वों का होना आवश्यक है।
🤔🤔ख- जिज्ञासा:- *समाचार व पत्रकारिता* का मूल तत्त्व है।
🤔🤔ग- मानव की जिज्ञासा को शांत करने की कोशिश के रूप में पत्रकारिता का जन्म हुआ।
47- कागज का आविष्कार कहाँ हुआ था?
अ- अमरीका में
ब- आर्यावर्त में
स- जापान में
द- चीन में
👍👉(द)- चीन में:- कागज के आविष्कार का श्रेय *चीन के साईलुन* को दिया जाता है जिसने 105 ईं में कागज का आविष्कार किया।
🤔🤔१- *छापेखाने* का आविष्कार *जर्मनी के गुटेनबर्ग* ने किया।
48- विश्व की प्रथम लिपि कौनसी है?
अ- पिंतोग्राफी
ब- ऑडियो ग्राफी
स- लोगो ग्राफी
द- इनमें से कोई नहीं
👍👉(अ)- पिंतोग्राफी या चित्रलिपि- विश्व की प्रथम लिपि हैं जिसमें चित्रों के माध्यम से भावों को व्यक्त किया जाता है।
🤔🤔१- लिपि विकास का दूसरा चरण *ऑडियो ग्राफी (लिपि) कहलाता हैं जिसमें ध्वनियों का समावेश किया गया है।
🤔🤔२- लिपि विकास का तीसरा चरण *लोगों ग्राफी* हैं जिसमें प्रत्येक शब्द के लिए *एक स्वतंत्र चिह्न* निर्धारित था।
49- प्रभावी मौखिक संचार के किसने सात तत्त्व बताए हैं जिनको "Seven C " के नाम से पुकारते हैं?
या
संचार प्रक्रिया में संचार के सात 'सी' तत्त्व प्रस्तुत कर्ता किन्हें माना जाता है ?
अ- रेमण्ड & जान ने
ब- आर• जी• टोर्नी ने
स- जे• बरजिन ने
द- जाॅनसन ने
👍👉(स)- प्रभावी मौखिक संचार के *फ्रांसीसी जे• बरजिन* ने सात तत्त्व बताए हैं जो 'Seven C'के नाम से जाने जाते हैं:---
१- Clear (स्पष्ट)
२- Complete (पूर्ण)
३- Concise (संक्षिप्त)
४- Correct (शुद्ध)
५- Candid (सरल)
६- Concrete (वास्तविक)
७- courteous (सौहार्दपूर्ण)
50- संचार के छः सहायक तत्त्व माने जाते है, में कौन-सा शामिल नहीं है?
अ- क्यों
ब- कौन
स- कब
द- शक्ति
👍👉(द)- शक्ति:- संचार के "चार"- *एस सिद्धांत* के तहत आनें वाला शब्द है?
🤔🤔 FOUR "Ss" of Communication:-
A ~ (संक्षिप्तता) Shortnees:-
B ~ (साधारण) Simplicity :-
C ~ (शक्ति) Strength :-
D ~ (यथार्थता) Sincerity :-
😃🤔 संचार के छः सहायक (सिद्धांत / तत्त्व):---
१- क्यों (Why)-
२- कौन (Who)-
३- कहाँ (Where)
४- कब (When)
५- क्या (What)
६- कैसें (How)
51- www = ???
अ- विश्व प्रसाद माध्यम
ब- संसार सार सामग्री
स- विश्व विशेष संधि
द- विश्व व्यापी जाल
👍👉(द)- इन्टरनेट के विश्व व्यापी जाल (world wide web) से जुड़कर किसी भी सूचना को तुरंत खोजा, प्रेषित किया जा सकता है।
52- जनसंचार का नवीनतम व तीव्रतम साधन कौन-सा है,जिसकी पहुँच दुनिया के कोने-कोने में है?
अ- रेडियो
ब- टेलीविजन
स- इन्टरनेट
द- ड्रामा
👍👉(स)- इन्टरनेट।
🤔🤔१- यह जनसंचार का सबसे नया लेकिन तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा माध्यम है।
🤔🤔२- इसमें प्रिंट मीडिया, रेडियो, टीवी, किताब, सिनेमा, पुस्तकालय आदि के सभी गुणों का समावेश हैं।
🤔🤔३- यह सूचनाओं का भण्डार और ज्ञान का कोश माना जाता है।
🤔🤔४- इन्टरनेट *अन्तर क्रियात्मक* माध्यम है,जिसमें हम *मूक दर्शक नहीं* नहीं होतें हैं।
53- कला सिनेमा को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
अ- समसामयिक सिनेमा
ब- समाचार सिनेमा
स- सिनेमा का सिनेमाघर
द- समान्तर सिनेमा
👍👉(द)- कला सिनेमा को *समान्तर सिनेमा* भी कहते हैं।
🤔🤔 १- *(ख)* कला सिनेमा का प्रवर्तन 50 के दशक में *सत्यजीत रे* ने *पथिर पांचाली* बनाकर किया।
🤔🤔२- सत्यजीत रे, श्यामबेनेगैल, मृणाल सेन, ऋत्विक हाटक, अदूरगोपाल कृष्ण, एम• एस• सथ्यू, गोविन्द निहलानी आदि *कला सिनेमा* के प्रमुख नाम है।
🤔🤔३- अंकुर, निशांत, अर्द्धसत्य आदि बहुचर्चित *कला फिल्में* है।
🤔🤔 *(क)* - व्यावसायिक सिनेमा (से सम्बंधित हस्तियां):- पृथ्वीराज कपूर, महबूब खान, शोहराब मोदी, गुरुदत्त आदि [ व्यावसायिक सिनेमा को सिनेमा की मुख्यधारा माना जाता है]।
🤔🤔 विशेष:- हिन्दी सिनेमा में एक और धारा *पारिवारिक सिनेमा* की हैं जिसके प्रतिनिधि *राजकपूर, विमलराय, ऋषिकेश मुखर्जी* आदि है।
🤔🤔 ४- आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म निर्माता देश माना जाता है जहाँ प्रतिवर्ष लगभग 800 फिल्में बनती है।
54- "छायावाद एक दार्शनिक अनुभूति है"- यह कथन किनका है?
[🙏🙏 भूल सुधार।]
अ- डाॅ• कमलकुल श्रेष्ठ का
ब- डाॅ• नगेन्द्र का
स- डाॅ• शान्तिप्रिय द्विवेदी का
द- आ• रामचंद्र शुक्ल का
👍👉(स)- डाॅ• शान्तिप्रिय द्विवेदी का।
🤔🤔१~ "छायावाद स्थूल के प्रति सूक्ष्म का विद्रोह है।"- डाॅ• नगेन्द्र का।
🤔🤔२~ "जब परमात्मा की छाया आत्मा में और आत्मा की छाया परमात्मा में पड़ती है तभी छायावाद की सृष्टि होती है।"- डाॅ• रामकुमार वर्मा।
🤔🤔३~ *"छायावाद स्थूल के प्रति सूक्ष्म का विद्रोह नहीं बल्कि थोती नैतिकता, रूढ़िवाद और साम्राज्यवादी बंधनों के प्रति विद्रोह है।"*- डाॅ• रामविलास शर्मा।
🙏🎯🙏🙏हिन्दी साहित्य का अध्ययन करने के लिए •••
🙏🙏 Join us :--
🙏🙏 "आपकी प्रतिक्रिया अवश्य दीजियेगा ••••।"
धन्यवाद जी !!!
Comments
Post a Comment